बांग्लादेश में बेकाबू हुआ प्रदर्शन: जेल में घुसे प्रदर्शनकारी, लगाई आग; कई कैदियों को कराया रिहा

Bangladesh Student Protest: बांग्लादेश में हो रहे प्रदर्शन में अब तक 64 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक दिन पहले हुई हिंसा में 22 लोगों की मौत हुई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी टेलीविजन कार्यालय पर हमला किया था। अब प्रदर्शनकारी छात्रों ने बांग्लादेश की एक जेल पर हमला कर दिया।

Bangladesh Student Protest: बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ जारी प्रदर्शन बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने उन पर गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे, साथ ही राजधानी ढाका में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। इन हिंसक प्रदर्शनों के बीच देश में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Bangladesh violence reservation

बांग्लादेश में हिंसा

इस बीच, खबर है कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने बांग्लादेश की एक जेल में धावा बोल दिया और वहां आग लगा दी। इतना ही नहीं छात्रों ने कई कैदियों को छुड़वा लिया। घटना मध्य बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले की है। एक अधिकारी ने बताया कि जेल से कितने कैदी भाग गए, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन यह संख्या सैकड़ों में होगी। उन्होंने बताया कि कैदियों के भागने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

End of Feed