बांग्लादेश के निशाने पर इस्कॉन, 50 भक्तों को भारत आने से रोका, क्या चाहती है यूनुस सरकार?

हिंदू साधु और इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद इस्कॉन को बांग्लादेश में कई कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा है। इस्कॉन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Bangladesh stops Iskcon members: भारत के लगातार विरोध के बीच इस्कॉन बांग्लादेश सरकार के निशाने पर है। मो. यूनुस की कार्यवाहक सरकार ने इस्कॉन (Iskcon) और इसके सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब इसके सदस्यों को भारत यात्रा से भी रोका जा रहा है। वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के दर्जनों सदस्यों को रविवार को बांग्लादेश की आव्रजन पुलिस ने बेनापोल सीमा पर वापस भेज दिया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Iskcon Bangladesh

बांग्लादेश में इस्कॉन पर शिकंजा

54 सदस्यों को सीमा पार करने से रोका

डेली स्टार अखबार ने अपनी खबर में बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी अधिकारी इम्तियाज अहसानुल कादिर भुइयां के हवाले से कहा कि हमने पुलिस की विशेष शाखा से परामर्श किया और उच्च अधिकारियों से निर्देश मिले कि उन्हें सीमा पार करने की अनुमति न दी जाए। भुइयां ने बताया कि इस्कॉन के सदस्यों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा थे, लेकिन उनके पास यात्रा के लिए आवश्यक विशिष्ट सरकारी अनुमति नहीं थी। हम ऐसी मंजूरी के बिना आगे नहीं बढ़ सकते।

End of Feed