भारत में शेख हसीना के संबोधन पर बांग्लादेश में मच गई हलचल; हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच कही ये बात

बांग्लादेश ने भारत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सार्वजनिक रूप से संबोधन की अनुमति दिए जाने पर गहरी चिंता जताई है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि हसीना के बयान देश में आगामी आम चुनावों से पहले राजनीतिक स्थिरता, शांति को प्रभावित कर सकते हैं।

भारत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सार्वजनिक संबोधन ने बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। ढाका ने भारत सरकार से तीव्र आपत्ति जताते हुए कहा है कि हसीना के बयान देश की राजनीतिक स्थिरता और आगामी संसदीय चुनावों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

HASINA

शेख हसीना के संबोधन पर बांग्लादेश को आपत्ति

ढाका से जारी एक आधिकारिक बयान में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस बात से हैरान और स्तब्ध है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलने और अंतरिम सरकार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणियां करने की इजाजत दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, मंत्रालय ने इसे देश की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

End of Feed