बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान आज बांग्लादेश पहुंच गए हैं। पिछले 17 सालों से लंदन में छिपकर रह रहे तारिक रहमान गुरुवार को ढाका पहुंचे, जहां पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट गुरुवार सुबह सिलहट उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जहां से वो दूसरी फ्लाइल लेकर ढाका पहुंचे।
बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका पहुंचे (फाइल फोटो- tariquerahman.bdbnp)
ये भी पढ़ें- भारत ने ऐसा क्या किया कि बांग्लादेश के तेवर पड़ गए नरम? यूनुस के खास बोले- संबंध सुधारने पर कर रहे काम
तारिक के साथ पत्नी और बेटी भी
तारिक के साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान, बेटी बैरिस्टर जाइमा रहमान और दूसरे निजी सहयोगी भी बांग्लादेश आए हैं। तारिक रहमान आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
बीमार हैं खालिदा जिया
तारीक की वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब पूर्व पीएम खालिदा जिया और उनकी मां लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। खालिदा जिया खराब स्वास्थ्य स्थिति की वजह से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं।
