'दुनिया हमें अलग देश माने', बलूचिस्तान का ऐलान, 11 अगस्त को मनाएगा अपना स्वतंत्रता दिवस

द रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अपनी आजादी और एक अलग देश के रूप में मान्यता पाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। अब इस समूह ने अपने स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की है।

Balochistan : एक स्वतंत्र मुल्क के रूप में अपनी पहचान कायम करने के लिए द रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है। द रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की तारीख घोषित कर दी है। बलोच प्रतिनिधि मीर यार बलोच ने लोगों से 11 अगस्त को बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने की अपील की है।

balochistan

बलूचिस्तान ने और तेज की अपनी आजादी की लड़ाई। -फाइल पिक्चर

स्वतंत्र बलूचिस्तान का झंडा फहराने का आह्वान

बलूचिस्तान गणराज्य ने एक बयान जारी कर दुनिया भर में रह रहे बलूच समुदाय से 11 अगस्त को राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में मनाने की अपील की है। बलूच नेता मीर यार बलोच ने क्षेत्र और विदेश में रहने वाले लोगों से अपने घरों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वतंत्र बलूचिस्तान का झंडा फहराने का आह्वान किया। बयान में कहा गया है कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य 11 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

End of Feed