Axiom 4 Mission: स्पेसक्राफ्ट आज ISS पर करेगा डॉक, शुभांशु शुक्ला निभाएंगे अहम भूमिका

अंतरिक्ष यान 26 जून को आईएसएस पर डॉक करने वाला है, जो चालक दल के 14-दिवसीय मिशन की शुरुआत का प्रतीक होगा। इसमें शुभांशु शुक्ला अहम भूमिका निभाएंगे।

Axiom 4 Mission: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर एक्सिओम-4 मिशन (Axiom 4 Mission) गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर डॉक करने के लिए तैयार है। एक्स-4 चालक दल ने लगभग एक महीने की देरी के बाद 25 जून को स्पेसएक्स के ड्रैगन विमान में सवार होकर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में उड़ान भरी। फाल्कन-9 रॉकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।

Axiom-4 mission

Axiom-4 की आज डॉकिंग

अंतरिक्ष यान 26 जून को आईएसएस पर डॉक करने वाला है, जो चालक दल के 14-दिवसीय मिशन की शुरुआत का प्रतीक होगा। मिशन में भारतीय वायुसेना के पायलट शुभांशु शुक्ला के साथ, एक्स-4 चालक दल में अमेरिका से कमांडर पैगी व्हिटसन और पोलैंड से मिशन विशेषज्ञ सावोज़ उज्नास्की-विनीवस्की और हंगरी से टिबोर कापू शामिल हैं।

End of Feed