ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर, भद्रकाली, नंदी और कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं आएंगी वापस

ऑस्ट्रेलिया भारत को तीन महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक कलाकृतियां लौटाएगा। इनमें देवी भद्रकाली वाला धातु का त्रिशूल, नंदी की पत्थर की मूर्ति और षणमुख कार्तिकेय की एक दुर्लभ प्रतिमा शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया, तमिलनाडु से जुड़ी तीन प्राचीन कलाकृतियां भारत को लौटाएगा। इनमें नंदी की पत्थर की मूर्ति भी शामिल है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने इन सांस्कृतिक धरोहरों को स्वेच्छा से भारत को लौटाए जाने का स्वागत किया।

Australia Return Indian Artifacts

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर

तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में एक दिन पहले मेलबर्न पहुंचे मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री अल्बनीज की मेजबानी में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

End of Feed