Bondi Beach Terrorist Attack: पीएम अल्बानीज पर हमलावर हुईं ऑस्टेलिया में विपक्ष की नेता, कहा- सरकार यहूदियों की रक्षा करने में नाकाम

ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष की नेता सुसान ले ने बोंडी बीच पर हुए हमले को रोकने में नाकाम रहने पर अल्बानीज सरकार को घेरा। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुदाय में साफ तौर पर गुस्सा और हैरानी का माहौल है। ऑस्ट्रेलियाई नेता की यह टिप्पणी बोंडी बीच हमले में 15 लोगों के मारे जाने के बाद आई।

Bondi Beach Terrorist Attack: ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष की नेता सुसान ले ने बोंडी बीच पर हुए भयानक हमले को रोकने में नाकाम रहने पर अल्बानीज सरकार की आलोचना की है। ले ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पर ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की रक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

AUSTRALIA (3)

पीएम अल्बानीज पर हमलावर हुईं ऑस्टेलिया में विपक्ष की नेता

उन्होंने जोर देकर कहा कि समुदाय में साफ तौर पर गुस्सा और हैरानी का माहौल है। ऑस्ट्रेलियाई नेता की यह टिप्पणी बोंडी बीच हमले में 15 लोगों के मारे जाने के बाद आई। हमला करने वाले दो आतंकियों में से एक को मार दिया गया, दूसरे का इलाज चल रहा है। सिडनी के इस बीच के पास एक पार्क में दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जहां लोग हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। हमले में 38 अन्य लोग घायल भी हो गए।

End of Feed