'स्मार्टफोन के दौर में लाउडस्पीकर क्यों?' ऑस्ट्रेलिया में मस्जिद की नई मांग पर क्यों भड़के स्थानीय लोग

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित प्रसिद्ध लाकेम्बा मस्जिद (Lakemba Mosque) ने अपने 20 मीटर ऊंचे मीनार पर चार बड़े लाउडस्पीकर लगाने और आस-पास के आवासीय उपनगरों में अज़ान प्रसारित करने की मांग को लेकर प्रशासन पर एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मस्जिद प्रशासन की इस कोशिश का स्थानीय निवासियों और आलोचकों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। इससे पहले भी ऐसा ही एक प्रस्ताव खारिज किया जा चुका है, जहाँ जनता से मिले 329 फीडबैक में से 328 लोगों ने इसके खिलाफ वोट किया था।

Australia Masjid Loudspeaker Row: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित प्रसिद्ध लाकेम्बा मस्जिद (Lakemba Mosque) ने अपने 20 मीटर ऊंचे मीनार पर चार बड़े लाउडस्पीकर लगाने की मांग को लेकर प्रशासन पर एक बार फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मस्जिद प्रशासन की इस कोशिश के बाद से स्थानीय निवासियों और आलोचकों के बीच बहस और तनाव का माहौल है।

australia

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित प्रसिद्ध लाकेम्बा मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद। istock

मस्जिद प्रशासन की योजना इन शक्तिशाली लाउडस्पीकर्स के जरिए आस-पास के सभी आवासीय उपनगरों में लाउडस्पीकर पर अजान प्रसारित करने की है। प्रशासन का तर्क है कि इससे श्रद्धालुओं को नमाज के समय की जानकारी मिल सकेगी, लेकिन स्थानीय लोग इस योजना से असहमत नजर आ रहे हैं।

End of Feed