'भारतीय हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मुनीर ने दिया था आदेश', बोला जैश कमांडर

जैश कमांडर इलियास कश्मीरी ने खुलासा किया कि लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर हमले के बाद, सेना प्रमुख मुनीर ने जीएचक्यू रावलपिंडी से कोर कमांडर (बहावलपुर) और सैनिकों को सीधे आदेश जारी किए कि वे जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय में भारतीय हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल हों और उन्हें श्रद्धांजलि दें।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर सात मई को हुए भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का बहावलपुर के कोर कमांडर और सैनिकों को सीधा आदेश दिया था। यह बात आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर ने कही है।

muneer

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर (फाइल फोटो: PTI)

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सामने आये एक वीडियो में जैश कमांडर इलियास कश्मीरी ने यह भी कहा कि उसके संगठन के 25 साल के संघर्ष के बाद पाकिस्तानी सेना और जिहादी एक हो गए हैं।उन्होंने कहा, '25 वर्षों के संघर्ष के बाद हमने देश, पाकिस्तानी सेना, वायुसेना और नौसेना को जिहादी विचारधारा पर ला खड़ा किया है। (भारत द्वारा 7 मई को किये गए हमले में) जो लोग मारे गए वे जैश-ए-मोहम्मद के थे।

End of Feed