'9/11 के गुनहगार गुफाओं में नहीं छिपे थे, रावलपिंडी और एबटाबाद में आराम फरमा रहे थे' UNSC में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

हरीश पर्वथानेनी ने कहा कि यही तंत्र आज अल-कायदा के सहयोगी संगठनों लश्कर-ए-तय्यबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी गुटों को जगह, समर्थन और छूट दे रहा है। ये आतंकी संगठन संयुक्त राष्ट्र की पाबंदियों से बचने के लिए लगातार अपने नाम और पहचान बदलते रहते हैं...

Architects of 9-11 Attack: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के उस दावे की धज्जियां उड़ा दीं, जिसमें वह खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता रहा है। न्यूयार्क में अफगानिस्तान की स्थिति पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने दोटूक शब्दों में कहा कि 9/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और अल-कायदा के बड़े सरगना किसी बीहड़, गुफा या दुर्गम पहाड़ियों में नहीं छिपे थे, बल्कि वे पाकिस्तान के सुरक्षित शहरों में छावनी और सुरक्षा बलों की निगरानी के बीच आराम से रह रहे थे।

Parvatneni harish

यूएन मे ंभारतीय प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने किया पाकिस्तान को बेनकाब

गुफाओं में नहीं, रिहाइशी इलाकों में छिपे थे 9/11 के गुनहगार

End of Feed