Global Warming: बेकाबू हो रहे हालात, अप्रैल 2024 रहा अब तक का सबसे गर्म महीना, ये आंकड़े चौंका देंगे

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक तापमान जनवरी में पहली बार पूरे वर्ष के लिए 1.5 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया।

April 2024 warmest ever: अगर आप इस मौसम में भीषण गर्मी महसूस कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। दरअसल, अप्रैल 2024 अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है। यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) के अनुसार, अप्रैल लगातार 11वां महीना था जब रिकॉर्ड-उच्च तापमान रहा। यह कमजोर हो रहे अल नीनो और मानव-जनित जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। रिकॉर्ड गर्मी, बारिश और बाढ़ ने कई देशों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

hot and heat

सबसे गर्म रहा अप्रैल 2024

अप्रैल 2016 का रिकॉर्ड तोड़ा

अप्रैल 1850-1900 की पूर्व-औद्योगिक अवधि के महीने के औसत तापमान 15.03 डिग्री सेल्सियस से 1.58 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था। यह 1991-2020 के औसत से 0.67 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था और अप्रैल 2016 में रिकॉर्ड किए गए सबसे उच्च तापमान से 0.14 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सी3एस के निदेशक कार्लो बूनटेम्पो ने कहा कि साल की शुरुआत में अल नीनो चरम पर था और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान अब तटस्थ स्थितियों में बदल रहा है। बुओनटेम्पो ने कहा, हालांकि, अल नीनो जैसे प्राकृतिक चक्रों से जुड़े तापमान में बदलाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती सांद्रता के कारण समुद्र और वायुमंडल में फंसी अतिरिक्त ऊर्जा वैश्विक तापमान को नए स्तर पर ले जा रही है।

End of Feed