कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध तो भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका को बर्बाद कर देगा यह फैसला

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत, चीन सहित तमाम देशों पर भारी टैरिफ लगाने की वजह से अपने देश में घिरने लगे हैं। एक अमेरिकी अदालत ने प्रशासन से अधिकांश टैरिफ को अवैध बताया है जिस पर ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है और ट्रंप ने इस फैसले को पक्षपतापूर्ण करार दिया।

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन सहित कई देशों पर भारी टैरिफ वाला चाबुक चलाया, लेकिन यह तमाम देश अमेरिका के सामने झुके नहीं, बल्कि सीना तानकर खड़े रहे। जिसकी वजह से ट्रंप बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और अब वह अपने देश में भी घिरने लगे हैं। एक अमेरिकी अदालत ने प्रशासन से अधिकांश टैरिफ को अवैध बताया है जिस पर ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने अड़ियल रुख अपनाते हुए कहा कि सभी टैरिफ अभी भी लागू हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, ''सभी टैरिफ अभी भी लागू हैं! आज एक बेहद पक्षपातपूर्ण अपील अदालत ने गलती से कहा कि हमारे टैरिफ हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन वे जानते हैं कि अंत में जीत अमेरिका की ही होगी। अगर ये टैरिफ कभी हट भी गए तो यह देश के लिए एक बड़ी आपदा होगी...''

End of Feed