Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को 7 देशों के युद्ध रुकवाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन सात देशों में उन्होंने युद्ध रुकवाया है उनमें से 4 देशों में युद्ध इसलिए रुका, क्योंकि उनके पास टैरिफ और व्यापार की शक्ति मौजूद थी। ट्रंप इतने में ही नहीं रुके। जब वह युद्ध का जिक्र कर रहे हो तो उन्हें भला भारत और पाकिस्तान की याद क्यों नहीं आएगी, यही तो हम बता रहे है कि ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध में मध्यस्थता कराने का दावा कर किया है।
ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध रोकने का फिर किया दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सारे युद्ध रोक दिए हैं। इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता... उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध अगले स्तर का परमाणु युद्ध था... उन्होंने पहले ही 7 लड़ाकू विमान नेस्तनाबूत कर दिए थे... मैंने कहा, 'क्या आप व्यापार करना चाहते हैं? अगर आप लड़ते रहे तो हम आपके साथ कोई व्यापार या कुछ भी नहीं करेंगे, आपके पास इसे निपटाने के लिए 24 घंटे हैं।'
ट्रंप ने क्या कुछ कहा?
ट्रंप ने आगे कहा कि ठीक है, अब कोई युद्ध नहीं चल रहा है। मैंने कई मौकों पर इसका इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने सात युद्ध रुकवाने का दावा किया जिसमें से 4 युद्ध तो टैरिफ और व्यापार की बदौलत रुकवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने तमाम देशों से कहा था कि अगर तुम लड़ने जाओ और सबको मारना चाहो तो कोई बात नहीं, लेकिन जब तुम हमारे साथ व्यापार करोगे तो मैं तुम पर 100 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा। ट्रंप ने कहा कि उन सभी ने हार मान ली... हम टैरिफ के रूप में खरबों डॉलर ले रहे हैं और टैरिफ की वजह से युद्ध रुक रहे हैं...दूसरे देशों ने हमारे साथ ऐसा किया और अब हम दूसरे देशों के साथ ऐसा कर रहे हैं।
