APEC Summit 2026 Updates: ऐतिहासिक बैठक से पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग शेनझेन में हुए एकजुट, पूरी दुनिया की टिकी नजरें

वैश्विक संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं के बीच दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के प्रमुखों की इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसमें यूक्रेन संघर्ष, ईरान युद्ध, परमाणु हथियारों में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

APEC Summit 2026 Live Updates: चीन के शेनझेन में चल रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक होने जा रही है। वैश्विक संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं के बीच दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के प्रमुखों की इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसमें यूक्रेन संघर्ष, ईरान युद्ध, परमाणु हथियारों में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। आपको बता रहे हैं इस खबर पर हर अपडेट -

Shenzhen meet

तीन बड़े नेताओं की मुलाकात पर टिकी नजरें

ट्रंप बोले- ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक का इंतजार

ट्रंप ने कहा, मैं आज राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें तीनों के लिए और अधिक अवसरों पर चर्चा की जाएगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है - किसी भी अन्य प्रमुख विकसित देश की तुलना में कहीं अधिक तेजी से। इस वर्ष नए उपकरणों में निवेश में अविश्वसनीय रूप से 21% की वृद्धि हुई है जो एक रिकॉर्ड है। और निर्यात अमेरिकी इतिहास में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका को सुपर इंटेलिजेंस में विश्व का अग्रणी होने पर भी गर्व है। हम किसी भी प्रकार के वैश्वीकरणवादी नियमन या खुफिया जानकारी को नियंत्रित या दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध करते हैं और हम ऐसा होने नहीं देंगे।

End of Feed