एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI मॉडल्स की अंधी दौड़ पर दी चेतावनी, कहा- हमें रफ्तार धीमी करनी होगी

अपनी निजी वेबसाइट पर जारी एक पोस्ट में अमोदेई ने कहा, हमें एआई मॉडल्स की क्षमताओं में सुधार की अपनी रफ्तार को धीमा करना होगा। ऐसा करने पर भी प्रगति काफी तेज ही लगेगी, लेकिन हमें इस मिले हुए समय का समझदारी से उपयोग करना चाहिए।

एंथ्रोपिक (Anthropic) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों से नए मॉडल्स के विकास की गति को धीमा करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह चेतावनी सुपरइंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े खतरों की चिंताओं के बीच दी है। अपनी निजी वेबसाइट पर जारी एक पोस्ट में अमोदेई ने कहा, हमें एआई मॉडल्स की क्षमताओं में सुधार की अपनी रफ्तार को धीमा करना होगा। ऐसा करने पर भी प्रगति काफी तेज ही लगेगी, लेकिन हमें इस मिले हुए समय का समझदारी से उपयोग करना चाहिए।

Anthropic Amodei

Anthropic CEO डारियो अमोदेई

अमोदेई ने एआई के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अगले 5 से 10 वर्षों में अधिकांश प्रमुख बीमारियों का इलाज कर सकता है और आर्थिक विकास को तेजी से बढ़ाकर लोकतंत्र और स्वतंत्रता के एक नए युग की शुरुआत कर सकता है।

End of Feed