Nepal Elections: नेपाल चुनाव को लेकर तैयारियों के बीच भारत ने भेजी मदद की दूसरी खेप, सौंपीं 250 से ज्यादा गाड़ियां

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने मदद की दूसरी खेप में नेपाल सरकार को 250 से ज्यादा गाड़ियां सौंपीं। नेपाल में होने वाले आगामी चुनाव से पहले अंतरिम सरकार की ओर से मदद मांगी गई थी।

नेपाल में 5 मार्च 2026 को चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में भारत की तरफ से चुनाव के सकुशल आयोजन के लिए मदद भेजी जा रही है। भारत ने चुनाव से जुड़ी मदद की दूसरी खेप नेपाल को वित्त मंत्री रमेशोर प्रसाद खनल की मौजूदगी में सौंपा। भारत की तरफ से मदद का दूसरी खेप नेपाल में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने गुरुवार को काठमांडू में वित्त मंत्रालय में हुए एक सेरेमनी के दौरान सौंपी। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने मदद की दूसरी खेप में नेपाल सरकार को 250 से ज्यादा गाड़ियां सौंपीं। नेपाल में होने वाले आगामी चुनाव से पहले अंतरिम सरकार की ओर से मदद मांगी गई थी।

nepal election

नेपाल के वित्त मंत्री रमेशोर प्रसाद खनल (फाइल फोटो)

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री रमेशोर प्रसाद खनल ने भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और दोस्ताना रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने सप्लाई के लिए भारत सरकार और लोगों को धन्यवाद भी दिया और आने वाले चुनाव की तैयारियों में उनकी अहमियत की सराहना भी की।

End of Feed