इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री ने भारत लगाया फोन, जंग पर जयशंकर ने जताई चिंता; कह दी ये बात

Iran-Israel War: जयशंकर ने इजरायल के हमलों के बाद ईरान के लोगों के प्रति सहानुभूति जताई है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और ईरान के साथ भारत की एकजुटता और इजरायल शासन की आक्रामकता की निंदा की सराहना की।

Iran-Israel War: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और ईरान के साथ भारत की एकजुटता और इजरायल शासन की आक्रामकता की निंदा की सराहना की। ईरान के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, शुक्रवार को बातचीत के दौरान जयशंकर ने इजरायल के हमलों के बाद ईरान के लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। जयशंकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ अपनी चर्चा का उल्लेख किया और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

S Jaishankar- Seyed Abbas Araghchi

ईरानी विदेश मंत्री ने जयशंकर से बात की

इजराइल ने ईरान पर किए कई हमले

शुक्रवार को इजराइल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि इजराइल ने ईरान में सटीक, पूर्वव्यापी हमला किया है। प्रवक्ता, बीजी एफी डेफ्रिन ने कहा कि हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाना और ईरानी शासन द्वारा इज़राइल के खिलाफ जारी आक्रामकता का जवाब देना था। एक्स पर साझा किए गए एक बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार शाम को भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, जयशंकर ने इजरायल शासन के हमलों के बाद ईरान की सरकार और लोगों के प्रति भारत सरकार और लोगों की गहरी संवेदना व्यक्त की, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई।

End of Feed