Mary Milliben: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम मिस्र के लिए रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के अंतिम दिन वह वाशिंगटन में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। रोनाल्ड रीगन सेंटर में रीगन सेंटर में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में अवार्ड विजेता अंतरराष्ट्रीय सिंगर मेरी मिलबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हुईं। भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने भी उन्हें अपनी तरफ से खूब सम्मान दिया और उनकी तारीफ की।
पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुश हूं-मिलिबेन
ट्विटर पर मिलिबेन ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष काबा कोरोसी, रिचर्ड गेरे, एनवाईसी के मयर एरिक एडम्स, यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रचिरा कंबोज के साथ होना सम्मान की बात है।' उन्होंने कहा, 'इस अहम यात्रा के लिए आप अमेरिका आए, इससे हम काफी खुश हैं।'
पीएम ने अमेरिकी कंपनियों को संबोधित किया
इससे पहले पीएम केनेडी सेंटर में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने शीर्ष अमेरिकी एवं भारतीय कंपनियों के अधिकारियों को संबोधित किया। अपनी प्रस्तुति देने पहुंचीं ख्याति प्राप्ति सिंगर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर काफी खुश हैं और भारतीय पीएम से मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात है।
अमेरिका के बाद मिस्र रवाना हुए पीएम
मिस्र में प्रधानमंत्री दो दिन रुकेंगे। वह मिस्र के राजकीय दौरे पर हैं। राजधानी काहिरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय विदाई दी गई। कुछ लोगों ने उन्हें उपहार स्वरूप भेंट दिए। मिस्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में जान गंवाने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
