अमेरिका को पता था कि हमास करेगा इजराइल पर हमला! खुफिया इनपुट में खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 08:06 AM IST

Israel Hamas War: रिपोर्ट से पता चला है कि अरब देशों सहित मध्य पूर्वी सहयोगियों ने बार-बार अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि फिलिस्तीनी गुस्सा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। उन्हें अंदाजा था कि शायद हमास की ओर से कुछ रॉकेट दागे जाएंगे जिन्हें इजराइल का आयरन डोम रोक देगा।

Israel Hamas War: इजराइल पर हमास के हमले से पहले ही अमेरिका को बढ़ते खतरे के बारे में पता था। इस बात का खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी इनपुट में हुआ है। दरअसल, आतंकवादी संगठन हमास के रॉकेट अटैक से पहले अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इजराइल द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर दो आकलन जारी किए थे। इसमें फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष के बढ़ते खतरे के बारे में बााइडन प्रशासन को आगाह किया गया था।

Benjamin Netanyahu-Antony Blinken

एंटनी ब्लिंकन-बेंजामिन नेतन्याहू

ये अपडेट 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को जारी किए गए। कहा गया था कि हमास सीमा पार रॉकेट हमलों को बढ़ाने की तैयारी कर रहा था। CIA के 5 अक्टूबर के इनपुट में हमास द्वारा हिंसा की बढ़ती संभावना के बारे में चेतावनी दी गई थी। यहां तक कि हमले से एक दिन पहले 6 अक्टूबर को, अमेरिकी अधिकारियों को इजराइल से हमास की असामान्य गतिविधि का संकेत देने वाली रिपोर्ट भी मिली, जो संभावित खतरने को लेकर आगाह कर रही थी।

End of Feed