Diwali के रंग में रंगे Joe Biden: White House में जलाए दीप, सुना मधुर संगीत; Kamala Harris ने 'चलाई' फुलझड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 08:48 AM IST

Joe Biden's Diwali Celebration in White House: व्हाइट हाउस में इस दौरान बाइडन की पत्नी और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन (Jill Tracy Jacobs Biden) के साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी थीं। वहां पर दिवाली मनाने के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया गया, जिसमें बाइडन बच्चों के साथ नजर आए और मधुर संगीत व मनमोहक नृत्य (जलते दीपों के साथ) की प्रस्तुति दी गई।

Joe Biden's Diwali Celebration in White House: दिवाली (Diwali) की धूम हिंदुस्तान (India) से लेकर यूएसए (USA) तक रही। ऐसा इसलिए, क्योंकि अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने भी रोशनी का यह पर्व मनाया। वहां के व्हाइट हाउस (White House) में उन्होंने दीप प्रज्जवलित किया। घर और अपनी सरकार के लोगों की मौजूदगी में उन्होंने मोमबत्ती के सहारे कई सारे दीप जलाए और त्यौहार की बधाई दी।

बाइडेन के टि्वटर हैंडल @POTUS से दीप प्रज्जवलन से जुड़ा फोटो शेयर करते हुए कहा गया- दिवाली हमें यह याद दिलाती है कि हम में से हर किसी के पास अंधकार को दूर करने और दुनिया में प्रकाश लाने की शक्ति है। आज व्हाइट हाउस में इस खुशी के अवसर का जश्न मनाते हुए मुझे खुशी हो रही है।

End of Feed