'अच्छे-बुरे वक्त में भारत हमेशा हमारे साथ', नेपाली मंत्री ने की भारतीय मदद की तारीफ, बोलीं-'रोटी-बेटी' वाला है हमारा रिश्ता

समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मेहता ने कहा, 'हमारे देश का भारत के साथ 'रोटी-बेटी' का रिश्ता रहा है। इसलिए अच्छे एवं बुरे वक्त दोनों में भारत हमारे साथ रहा है।'मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंध हैं

Nepal Flash Flood: नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता ने बुधवार को कहा कि बाढ़ में मारे गए लोगों की डीएनए जांच, प्रयोगशाला बनाने सहित शवों की देख-रेख एवं प्रबंधन में भारत उनकी देश की मदद कर रहा है। मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंध हैं और अच्छे और बुरे दोनों समय में दिल्ली हमेशा काठमांडू के साथ खड़ा रहता आया है। समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मेहता ने कहा, 'हमारे देश का भारत के साथ 'रोटी-बेटी' का रिश्ता रहा है। इसलिए अच्छे एवं बुरे वक्त दोनों में भारत हमारे साथ रहा है।'

nisha mehta

नेपाल में बीते 26 अगस्त को आई प्राकृतिक विपदा।

'भारत के साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता'

मंत्री ने कहा कि 'भारत के लोग हमारे भाई-बहन की तरह हैं। उनके साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता है। हम अगर पीड़ा में हैं तो जाहिर है यह पीड़ा उन्हें भी महसूस होगी। भारत ने हमेशा हमें यह महसूस कराया है कि वे हमारे साथ है। वहां के लोग केवल हमारे अच्छे समय में ही नहीं बल्कि हमारे बुरे वक्त में भी हमारे साथ रहे हैं।' मेहता ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा शवों के प्रबंधन की है और इसे देखते हुए डीएनए की जांच के लिए भारत से एक्सपर्ट यहां पहुंचे हैं।

End of Feed