चीनी बिजनेसवुमन एलिस हुआंग जिनके बीजिंग से कथित संबंधों के कारण Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग जासूसी विवाद में फंस गए हैं चीन लौट आई हैं और बीजिंग में रह रही हैं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है। उनके वापस आने से एक बार उन पर सबकी नजरें टिक गई हैं, जिनके बारे में तब तक तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे जब तक कि एनवीडिया प्रमुख ने विवाहेत्तर संबंध extramarital affair) की बात स्वीकार नहीं कर ली। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी कि वह एक 'चीनी खुफिया एजेंट' थीं।
एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग (फाइल फोटो)
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हुआंग, जिन्हें 'हुआंग ले' के नाम से भी जाना जाता है, सुरक्षा अधिकारियों की जानकारी में ही चीन की राजधानी में रह रही हैं।
एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित Megaspeed International की फाउंडर
हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वह कब बीजिंग गईं, क्यों लौटीं या अभी वहां क्या कर रही हैं। एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' (Megaspeed International) की फाउंडर हैं, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया चिप्स की सबसे बड़ी खरीदारों में से एक बन गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Nvidia Alice Huang : दुनिया के कितने अरबपतियों की पत्नियां चाइनीज
मेगास्पीड को आधिकारिक 'एनवीडिया क्लाउड पार्टनर' का दर्जा
'मेगास्पीड' की स्थापना 2023 में तब हुई थी, जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। यह कंपनी चीनी वीडियो गेम एंटरप्राइज '7रोड होल्डिंग्स' (7Road Holdings) से अलग होकर बनी थी। इसके मालिकाना ढांचे में 'हुआंग ले लिमिटेड' (Huang Le Ltd) नाम की एक इकाई शामिल थी, जो ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड है और इसे एलिस हुआंग नियंत्रित करती हैं। शुरुआत में '7रोड' ने अपनी सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी कंपनी को इसी इकाई को बेच दिया था। नवंबर 2023 में, हुआंग ले लिमिटेड ने मेगास्पीड को सिंगापुर की एक शेल कंपनी को बेच दिया। इसके कुछ ही दिनों बाद, मेगास्पीड को आधिकारिक 'एनवीडिया क्लाउड पार्टनर' का दर्जा मिल गया, जिससे उसे अमेरिकी सेमीकंडक्टर दिग्गज कंपनी के चिप्स तक विशेष पहुंच मिल गई। फिलहाल, उनके लौटने के हालात, उनकी मौजूदा गतिविधियां और चीनी खुफिया एजेंसियों के साथ उनके किसी भी तरह के संबंध की सीमा अभी भी स्पष्ट नहीं है।
