लारीजानी के मारे जाने की IRGC ने की पुष्टि, कहा-'राष्ट्रीय जागरण' का आधार बनेगी उनकी शहादत

गलवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी की मार दिया है। इन दोनों कमांडरों का मारा जाना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Ali Larijani's assassination: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है। उसने कहा है कि लारीजानी की मौत 'राष्ट्रीय जागरण का आधार बनेगी।' अलजजीरा ने ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा कि आईआरजीसी ने लारीजानी को 'एक अहम शख्सियत, विचारक और क्रांतिकारी राजनीतिक बताया है।' ईरान की एलीट फोर्स ने आगे कहा कि 'उनकी शहादत राष्ट्रीय सम्मान, ताकत एवं जागरण का आधार बनेगी। आईआरजीसी इस महान शहीद और अन्य लोगों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा।'

Ali Larijani

लारीजानी के मारे जाने की ईरान ने की पुष्टि।

बासिज कमांडर सुलेमानी भी मारे गए

मंगलवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी की मार दिया है। इन दोनों कमांडरों का मारा जाना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

End of Feed