ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह करने के बाद अमेरिका की नजर खामनेई शासन के अंत की ओर, ट्रंप ने कर दिया ऐलान

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ईरान में परमाणु स्थलों को हुए नुकसान बड़ा है। हमले कठोर और सटीक थे। हमारी सेना ने शानदार कौशल दिखाया।

US strikes on Iran's nuclear sites- ईरान की परमाणु साइट्स पर अमेरिका के बड़े पैमाने पर सटीक हमलों के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इस्लामी गणराज्य में शासन परिवर्तन की संभावना का संकेत दिया, और देश मौजूदा नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाया। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'शासन परिवर्तन' शब्द का उपयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा? MIGA!!!

Donald T 1280 AP

ट्रंप की नजर ईरान में सत्ता परिवर्तन पर

ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ की

ट्रुथ सोशल पर एक अलग पोस्ट में ट्रंप ने सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ईरान में परमाणु स्थलों को हुआ नुकसान बड़ा है। हमले कठोर और सटीक थे। हमारी सेना ने शानदार कौशल दिखाया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, महान बी-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से उतरे हैं। बेहतरीन काम के लिए धन्यवाद!!! डोनाल्ड जे. ट्रंप, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति!" ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा ऑपरेशन मिडनाइट हैमर शुरू करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें ईरान की तीन प्रमुख परमाणु सेंटरों फोर्डो, नतांज और इस्फहान को निशाना बनाया गया।

End of Feed