आसिम मुनीर के बाद अब शहबाज शरीफ बौखलाए, सिंधु जल संधि पर भारत को दी गीदड़भभकी, कहा- पानी की एक बूंद नहीं छीनने देंगे

शहबाज शरीफ का यह बयान पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी द्वारा इसी तरह की टिप्पणी करने के एक दिन बाद आया है। बिलावल ने भी सिंधु जल संधि के निलंबन को सिंधु घाटी सभ्यता पर हमला बताया था...

Shehbaz Sharif On Indus Waters Treaty: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तर्ज पर अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला है। शहबाज ने सिंधु जल संधि पर भारत को गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि दुश्मन को पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी नहीं छीनने दी जाएगी। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए हैं, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि (IWT) को स्थगित करना भी शामिल था। वहीं, पाकिस्तान ने बार-बार गीदड़भभकी दी है कि उसकी ओर जल प्रवाह को रोकने की किसी भी कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

shehbaz sharif

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी (AP)

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस्लामाबाद में एक समारोह में शहबाज शरीफ के हवाले से कहा, मैं आज दुश्मन से कहना चाहता हूं कि अगर तुम हमारा पानी रोकने की धमकी देते हो, तो यह बात याद रखना कि तुम पाकिस्तान की एक बूंद भी नहीं छीन सकते। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत ने ऐसी कोई कोशिश की, तो तुम्हें फिर से ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि तुम कान पकड़कर बैठ जाओगे। शहबाज शरीफ की धमकी पर भारत की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

End of Feed