अफगान-पाक संघर्ष: 19 अफगान चौकियों पर पाकिस्तान ने किया कब्जा, तालिबान का दावा- 50 PAK सैनिक मरे

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जारी यह ताजा संघर्ष दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद की कमी और आतंकी गतिविधियों को लेकर परस्पर अविश्वास इस स्थिति को और जटिल बना रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में तनाव एक बार फिर हिंसक रूप ले चुका है। दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच भीषण झड़पें हुईं, जिनमें दर्जनों सैनिकों के मारे जाने की खबर है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ‘‘अकारण हमला’’ करने का आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ‘‘अकारण’’ हमले के जवाब में 19 अफगान सीमा चौकियों और कई ‘‘आतंकवादी ठिकानों’’ पर कब्जा कर लिया है। वहीं, तालिबान सरकार का कहना है कि उसके जवाबी हमले में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए हैं।

pakistan afghanistan clash

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष (फोटो-AP)

अफगानिस्तान की ओर से कड़ा जवाब

अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के जारी बयान में कहा कि अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी हमलों का ‘‘जवाबी और उचित’’ जवाब दिया। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया, तो ‘‘हमारे सशस्त्र बल पूरी ताकत से जवाब देंगे’’। ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि शनिवार रात चलाए गए एक अभियान में अफगान बलों ने डूरंड रेखा के पार 20 पाकिस्तानी चौकियां नष्ट कर दीं और बड़ी मात्रा में हथियार व सैन्य उपकरण जब्त किए। इस कार्रवाई में नौ अफगान सैनिकों की मौत और 16 के घायल होने की पुष्टि की गई। मुजाहिद के मुताबिक, कतर और सऊदी अरब के आग्रह पर यह अभियान मध्यरात्रि के बाद रोका गया।

End of Feed