'आर-पार जोड़ दो, कारगिल बॉर्डर खोल दो' PoK में लगे भारत के समर्थन में नारे!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 22, 2023, 08:00 AM IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रह रहे लोग भारत से बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कर रहे हैं तो उन्हें आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। उधर प्रदर्शनकारियों ने भारत से संबंध बेहतर करने की वकालत की।

स्कार्दू [पीओके]: स्कार्दू-कारगिल रोड खोलने की मांग करने वाले एक प्रमुख कार्यकर्ता शब्बीर मय्यर की गिरफ्तारी को लेकर गिलगित बाल्टिस्तान के स्कार्दू जिले में निवासियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कब्जे वाला क्षेत्र लंबे समय से गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उच्च मुद्रास्फीति और वस्तुओं की कमी जैसे संकट और लोग भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Shabbir Mayyar, Gilgit Baltistan, Anti Terrorism Act

पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ उठी आवाज

प्रदर्शनकारियों ने कार्यकर्ताओं और निवासियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम का दुरुपयोग करने के लिए सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि गिलगित बाल्टिस्तान में इस्लामाबाद समर्थित स्थानीय प्रशासन स्कर्दू-कारगिल सड़क खोलने की उनकी उचित मांग के खिलाफ है और इस पक्ष में बोलने वालों को गिरफ्तार करते रहे हैं।

End of Feed