Aaj Ki Taza Khabar: दिशा पाटनी केस में दो गिरफ्तार, तेजस्वी के 'पेन पॉलिटिक्स' पर भड़की जेडीयू
सोनिया, प्रियंका ने वायनाड में कॉफी किसानों की समस्याएं सुनीं
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को केरल के इस पहाड़ी जिले में कॉफी उत्पादकों से मुलाकात की और उद्योग के समक्ष मौजूद चुनौतियों के बारे में उनसे सीधे बात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुंडाले स्थित क्षेत्रीय कॉफी अनुसंधान स्टेशन के दौरे का उद्देश्य स्थानीय किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को समझना था, जो जलवायु परिवर्तन, बढ़ती उत्पादन लागत और अन्य मुद्दों से जूझ रहे हैं।फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत
Zubeen Garg Died: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई हैं। पीटीआई के मुताबिक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है। ऐसी खबरें सामने आई है कि जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई है। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन काफी कोशिश करने के बाद ही डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार दो नाबालिग आरोपियों, नकुल और विजय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। गौरतलब है कि दोनों नाबालिग हैं। इनके नाम नकुल और विजय हैं। इस केस में यूपी पुलिस ने पहले ही हरियाणा के रविंद्र और अरूण को एनकाउंटर में मार गिराया था।युवाओं को कलम बांटते नजर आए तेजस्वी
तेजस्वी यादव के 'बिहार अधिकार यात्रा’ में युवाओं की जबरदस्त भीड़ भी नजर आ रही है। इसी बीच तेजस्वी यादव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में राजद नेता युवाओं को कलम बांटते दिख रहे हैं। तेजस्वी का यह अंदाज भले ही उनके समर्थकों को पसंद आ रही है, लेकिन भाजपा और जेडीयू के नेताओं ने इसपर पलटवार किया है। बिहार में 'पेन पॉलीटिक्स' की शुरुआत हो गई है।DUSU चुनाव का आज आएगा रिजल्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और करीब 40 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच है। डूसू चुनावों में वर्षों से अपना दबदबा बनाए रखने वाली इन दोनों पार्टियों के बीच मतदान के दिन भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि अधिकांश कॉलेजों में मतदान सुचारू रूप से हुए। अधिकारियों के अनुसार, 39.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सात-आठ कॉलेजों से प्राप्त आंकड़ों का अब भी इंतज़ार है।
अमेरिका ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग संबंधी प्रस्ताव पर वीटो लगाया
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया जिसमें गाजा में तत्काल स्थायी संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई की बात की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय के सभी 14 अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।इस प्रस्ताव में गाजा में मानवीय स्थिति को "बहुत खराब" बताया गया था और इजराइल से उस क्षेत्र में 21 लाख फलस्तीनियों को सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया गया था।
लेबर मिनिस्टर के इस्तीफे के बाद जर्मनी में गहराया राजनीतिक संकट, वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील ने रद्द किया अपना भारत दौरा
Balochistan में PAK आर्मी का प्लेन क्रैश, नवां किल्ली में गिरा मुश्शक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर पायलट समेत दो की मौत
कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद हों... होर्मुज में 22 भारतीय नाविकों वाले टैंकरों पर हमले पर भारत का कड़ा रुख
शादी करने पर 25 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त लोन दे रही सरकार! अगर 3 बच्चे हो गए तो पूरा कर्ज माफ
किस मुस्लिम देश में एक से ज्यादा शादी करना गैरकानूनी है? जानिए जहाँ पुरुष नहीं कर सकते दूसरी शादी
© 2026 Times Horizon Private Limited
