11,000 फुट की ऊंचाई पर आतंकी हमला; उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख, हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

2 April India World History: वर्ष 1986 में दो अप्रैल को प्लेन की एक सीट के नीचे रखा बम फटने से रोम से काहिरा जा रहे विमान में 11,000 फुट की ऊंचाई पर एक बड़ा सा सुराख हो गया। चार लोग हवा के दबाव से विमान से बाहर गिर गए।

History Today 2 April Big Incident: दो अप्रैल का दिन दुनिया के विमानन इतिहास में एक अनोखी घटना के लिए दर्ज है। वर्ष 1986 में दो अप्रैल को अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी टीडब्ल्यूए के यात्री जेट विमान बोइंग 727 की एक सीट के नीचे रखा बम फटने से रोम से काहिरा जा रहे विमान में 11,000 फुट की ऊंचाई पर एक बड़ा सा सुराख हो गया और उस जगह पर बैठे चार लोग हवा के दबाव से विमान से बाहर गिर गए।

11,000 फुट की ऊंचाई पर आतंकी हमला; उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख, हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

11,000 फुट की ऊंचाई पर आतंकी हमला; उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख, हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

इनमें आठ माह की एक बच्ची भी शामिल थी। विमान चालक ने बड़ी सावधानी से विमान को एथेंस में उतारकर बाकी यात्रियों की जान बचा ली। अरब रेवॉल्यूशनरी सेल्स की एजेदीन कासम यूनिट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे लीबिया के खिलाफ अमेरिकी बमबारी का बदला बताया।

End of Feed