अमेरिका में एक और संकट, JPMorgan Chase के डिजिटल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, कई बड़े बैंक बुरी तरह प्रभावित

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, हजारों यूजर्स ने एक साथ बैंकिंग सेवाएं ठप होने की शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में ग्राहक अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए बैंक खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहे थे।

अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जेपी मोर्गन चेज (JPMorgan Chase) के डिजिटल सिस्टम में आई एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर सिर्फ चेज तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके चलते Bank of America, Wells Fargo और Zelle जैसे प्रमुख पेमेंट नेटवर्क के ग्राहकों को भी लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ा।

Bank of America

अमेरिका में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभवित

ग्राहकों को क्या-क्या दिक्कतें आईं?

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, हजारों यूजर्स ने एक साथ बैंकिंग सेवाएं ठप होने की शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में ग्राहक अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए बैंक खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। जिन ग्राहकों का अकाउंट खुल भी रहा था, उन्हें अपना अकाउंट बैलेंस, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और रूटिंग नंबर देखने में दिक्कत आ रही थी। कई यूजर्स की स्क्रीन पर संदेश दिख रहा था— "कुछ सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं, कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें।"

End of Feed