'फिलिस्तीन आज़ाद है...', कोलोराडो में यहूदी समुदाय के एक कार्यक्रम पर Molotov Cocktail से अटैक, झुलसे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2025, 08:03 AM IST

कोलोराडो के बोल्डर में मोलोटोव कॉकटेल से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए, संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोलोराडो के बोल्डर में बड़ी घटना सामने आई है, प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि एक व्यक्ति ने हमास द्वारा गाजा में बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) रविवार को इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे यहूदी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर हमला होने के बाद कोलोराडो के बोल्डर में 'लक्षित आतंकी हमले' की जांच कर रहा है।

A Jewish community event in Colorado was attacked

संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है

FBI प्रमुख काश पटेल ने X पर कहा, 'हम बोल्डर, कोलोराडो में लक्षित आतंकी हमले के बारे में जानते हैं और इसकी पूरी जांच कर रहे हैं।'

End of Feed