हांगकांग हवाई अड्डे पर कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा, दो लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हांगकांग हवाई अड्डे के उत्तरी रनवे को बंद कर दिया गया है, जहां विमान फिसला था। हवाई अड्डे के दो अन्य रनवे अभी भी चालू हैं।

Hongkong Cargo Plane: सोमवार तड़के हांगकांग के रनवे से उतरते समय एक मालवाहक विमान फिसलकर समुद्र में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हांगकांग हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से आ रहा यह विमान सुबह लगभग 3.50 बजे हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था। विमान में सवार चार चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर मौजूद एक वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

cargo plane

समुद्र में जा गिरा कार्गो विमान (File photo: AP

उत्तरी रनवे को बंद किया गया

अधिकारियों ने बताया कि एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हांगकांग हवाई अड्डे के उत्तरी रनवे को बंद कर दिया गया है, जहां विमान फिसला था। हवाई अड्डे के दो अन्य रनवे अभी भी चालू हैं। बोइंग 747 मालवाहक विमान, तुर्की का एक मालवाहक विमान है जो एमिरेट्स स्काईकार्गो के लिए उड़ान भर रहा था, जिसकी उड़ान संख्या EK9788 थी। यह अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था। हांगकांग के नागरिक उड्डयन विभाग ने एक बयान में कहा कि वह एयरलाइन और दुर्घटना में शामिल अन्य पक्षों से संपर्क कर रहा है।

End of Feed