अमेरिका के लुइसियाना में दिल दहला देने वाली वारदात; 1 से 14 साल के 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या

लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में तीन जगहों पर फायरिंग में आठ बच्चों की मौत हो गई। पीड़ितों की उम्र एक से चौदह वर्ष के बीच है। श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ के अनुसार ये तीनों क्राइम सीन आपस में लिंक्ड हैं।

अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर का दर्दनाक रूप देखने को मिला है। यहां के लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में रविवार सुबह एक के बाद एक हुई गोलीबारी की घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। आपस में जुड़ी इन फायरिंग की वारदातों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। मृतकों की उम्र 18 महीने से लेकर 14 साल तक बताई जा रही है।

US Police

अमेरिकी पुलिस विभाग

पुलिस को सबसे पहले सुबह तड़के सीडर ग्रोव इलाके से कॉल मिली, जहां वेस्ट 79th स्ट्रीट और लिनवुड एवेन्यू के पास पहली गोलीबारी हुई। श्रेवेपोर्ट पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना किसी घरेलू विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि अभी सभी पहलुओं की जांच जारी है।

End of Feed