ग्रीस में नौका के डूबने से कम से कम 79 लोगों की मौत, कई लापता

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 15, 2023, 10:22 AM IST

तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज व बचाव अभियान चलाया। अभी पता नहीं चला है कि कितने यात्री लापता हैं।

Shipping Disaster: यूनाान (ग्रीस) में एक बड़ा हादसा हुआ है। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज व बचाव अभियान चलाया। अभी पता नहीं चला है कि कितने यात्री लापता हैं।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस अलेक्सियो ने सरकारी ईआरटी टीवी को बताया कि यात्रियों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना असंभव है। ऐसा प्रतीत होता है कि 80-100 फुट का जहाज लोगों के अचानक एक तरफ चले जाने के बाद पलट गया और कुछ देर बाद डूब गया। कालामाटा के दक्षिणी बंदरगाह शहर के डिप्टी मेयर आयोनिस ज़ाफ़िरोपोलोस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिले हैं कि नौका में 500 से अधिक लोग सवार थे।

End of Feed