Earthquake in Japan: जापान में तेज झटकों से सहमे लोग; रिक्टर स्केल पर मापी गई 7.6 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट

जापान के उत्तरी तट के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई। वहीं, तटीय इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

जापान के उत्तरी तट के पास सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि इसका केंद्र आओमोरी और होक्काइडो के तटीय क्षेत्र के पास था।

जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप।

जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप (Representational image)

USGS ने भी दी जानकारी

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11:15 बजे आया। इसका केंद्र जापान के उत्तरी तट से लगभग 44 मील दूर समुद्र में था और इसकी गहराई करीब 33 मील बताई गई है। समुद्र के भीतर इतनी गहराई पर आए भूकंप के कारण सुनामी की आशंका बढ़ गई है।

End of Feed