मेक्सिको में 7.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सड़कों पर भागे लोग; प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास में प्रशांत तट के पास शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र प्यूर्टो माडेरो शहर के पास जमीन से केवल 10 किलोमीटर गहराई में था। इस जोरदार झटके के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

मेक्सिको के दक्षिणी हिस्से और उसके पड़ोसी देशों में शुक्रवार को उस वक्त भारी अफरातफरी मच गई, जब प्रशांत महासागर के तट पर 7.3 तीव्रता का एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का यह झटका मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास में ग्वाटेमाला सीमा के पास महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि इसने न केवल मेक्सिको, बल्कि पड़ोसी देश ग्वाटेमाला और एल साल्वाडोर की इमारतों को भी बुरी तरह हिला कर रख दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रशासन की ओर से तुरंत किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Mexico earthquake

मेक्सिको भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास था। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि यह भूकंप जमीन की सतह से महज 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। उथले भूकंपों को आमतौर पर ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस तेज झटके के तुरंत बाद, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।

End of Feed