पापुआ न्यू गिनी में आए भूस्खलन में 670 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का अनुमान

Landslide in Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में हुए भीषण लैंडस्लाइड में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने अब तक 670 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।

Landslide in Papua New Guinea: अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने रविवार को अनुमान जताया कि पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने कहा कि मौत का संशोधित आंकड़ा यमबली गांव और एंगा प्रांतीय अधिकारियों की इस गणना पर आधारित है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 150 से अधिक मकान दब गए हैं, जबकि पहले 60 मकान दबने का अनुमान जताया गया था।

Landslide in Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी में आए भूस्खलन में 670 लोगों की मौत

एंगा प्रांत में हुआ था भूस्खलन

एक्टोप्राक ने कहा कि वे अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 100 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। रविवार तक केवल पांच शव और एक अन्य व्यक्ति का एक पैर बरामद किया गया था। पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भी राहत कार्य जारी है और बचावकर्मी जीवित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

End of Feed