भारत पर 50 फीसदी टैरिफ रूस और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका, पुतिन के साथ बैठक से ठीक पहले बोले ट्रंप

रूस पर डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान 15 अगस्त को उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक से ठीक पहले आया है। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध रोकने पर चर्चा होनी है।

Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत पर उनके टैरिफ रूस और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका हैं, जो पहले से ही खराब स्थिति में है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को रूसी तेल का सबसे बड़ा या दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बताया। ट्रंप ने कहा, मैं उनसे (पुतिन) मिलने जा रहा हूं... उनकी (रूस की) अर्थव्यवस्था अभी अच्छी स्थिति में नहीं है क्योंकि इससे वह बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Trump and Putin

पुतिन से मुलाकात से पहले ट्रंप का बयान (AP)

रूस के लिए बताया बड़ा झटका

ट्रंप ने कहा, जब अमेरिका के राष्ट्रपति आपके सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से कहते हैं कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं तो हम आप पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहे हैं, तो इससे कोई मदद नहीं मिलती। यह एक बड़ा झटका था... मैं यहीं नहीं रुका। मेरा मतलब है, देखिए, मैं इससे कहीं ज़्यादा बड़ा काम करने के लिए तैयार था। लेकिन मुझे फोन आया कि वे मिलना चाहते हैं और मैं देखूंगा कि वे किस मुद्दे पर मिलना चाहते हैं। मैं युद्धविराम देखना चाहूंगा। मैं दोनों पक्षों के लिए सबसे अच्छा समझौता देखना चाहूंगा।

End of Feed