नाइजीरिया में बच्चों को मौत की सजा! महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर बनाए गए आरोपी

Nigeria Protest: नाइजीरिया में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 76 लोगों को हिरासत में लिचा गया है। इसमें 29 नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। इन आरोपियों को राजद्रोह जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Nigeria Protest: नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 29 नाबालिग किशोरों को शुक्रवार को आरोपी बनाया गया और इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है। अदालत में अपनी दलील रखने से पहले उनमें से चार किशोर थकावट के कारण बेहोश होकर गिर गए थे।

Nigeria Protest

नाइजीरिया में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकार।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, चार्जशीट में नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कुल 76 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप लगाए गए, जिनमें राजद्रोह, संपत्ति को नष्ट करना, उपद्रव मचाना और विद्रोह करना शामिल हैं। आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिगों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है।

End of Feed