UAE में 25, सऊदी अरब में 11 भारतीय नागरिकों को हो चुकी है मौत की सजा, फैसले पर अभी नहीं हुआ है अमल

2024 में सात भारतीय नागरिकों - कुवैत और सऊदी अरब में तीन-तीन और जिम्बाब्वे में एक - को या तो फांसी दी गई या मृत्युदंड दिया गया। जिन भारतीय नागरिकों को मृत्युदंड दिया गया है, लेकिन अभी तक उस फैसले को लागू नहीं किया गया है।

सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 25 और सऊदी अरब में 11 भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन फैसले पर अभी अमल नहीं हुआ है। स्थानीय भारतीय मिशन के पास उपलब्ध 'अनौपचारिक जानकारी' का हवाला देते हुए, सरकार ने यह भी बताया कि 2020-2024 के बीच यूएई में किसी भी भारतीय नागरिक को फांसी नहीं दी गई।

End of Feed