दुनिया

खुद आतंकवाद से परेशान हुआ PAK, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकी ढेर, पाकिस्तानी सेना का कैप्टन भी मारा गया

Pakistan Terror Activity: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना ने 10 आतंकवादियों को मारने का दावा किया। सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया।

Image

पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो)

Photo : AP

Pakistan Terror Activity: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना ने 10 आतंकवादियों को मारने का दावा किया। सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान सेना का कैप्टन भी मारा गया।

कैप्टन हसनैन अख्तर की मौत

'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (ISPR) ने एक बयान में बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने पर खैबर जिले के डेरा इस्माइल खान जिले में अभियान चलाया। बयान के मुताबिक, भीषण गोलीबारी के दौरान कैप्टन हसनैन अख्तर की मौत हो गई।बयान में कहा गया है कि कैप्टन हसनैन अख्तर एक बहादुर अधिकारी थे और पिछले अभियानों के दौरान उन्होंने असाधारण वीरता का परिचय दिया था।

आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। इसने कहा कि ये आतंकवादी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त थे। पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के जंडोला इलाके में एक आत्मघाती हमले के बाद एक जांच चौकी पर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया और 10 आंतकवादियों को मार गिराया था।

आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से देश में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article