25 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, भारत और 60 देशों पर नए टैरिफ का मामला

राज्यों के अटॉर्नी जनरल का कहना है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले आपातकालीन शुल्कों (IEEPA) को रद्द किए जाने के बाद, ट्रंप प्रशासन अब सेक्शन 301 का सहारा लेकर उन्हीं अवैध शुल्कों को लागू करने की कोशिश कर रहा है।

Trumps forced-labour tariffs- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ (आयात शुल्क) के खिलाफ कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले 25 अमेरिकी राज्यों के गठबंधन ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड (US Court of International Trade) में मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी चुनौती ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत भारत सहित 60 व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए 10% से 12.5% आयात शुल्क के खिलाफ दर्ज की गई है।

Donald Trump

ट्रंप के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 25 राज्य

व्यापारिक साझेदार प्रभावित

नए टैरिफ का असर भारत, यूरोपीय संघ (EU) और अन्य देशों पर पड़ रहा है, जो अमेरिका के कुल आयात का लगभग 99.4% हिस्सा बनाते हैं। भारत के लिए टैरिफ दर 12.5% से घटाकर 10% तय की गई है, लेकिन यह अब भी भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालती है। कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, ओरेगन, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन समेत 25 राज्यों ने कोर्ट से इन टैरिफ को रोकने, असंवैधानिक घोषित करने और वसूले गए टैक्स का रिफंड कराने की मांग की है।

End of Feed