UAE में Flydubai के 2 मालदीवियन पायलट अरेस्ट, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी पायलट से लिंक!

इन दोनों को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को उनकी हिरासत के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है

फ्लाईदुबई के लिए काम करने वाले मालदीव के दो पायलटों को UAE पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह मामला ओमान के एक को-पायलट द्वारा दुबई-तेल अवीव उड़ान को हाईजैक करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की कथित कोशिश से जुड़ा है। इस कोशिश को नाकाम करते समय भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे।

flydubai

UAE में flydubai के 2 मालदीवियन पायलट गिरफ्तार (फाइल फोटो)

मालदीव के समाचार पोर्टल 'अधाधु' की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को उनकी हिरासत के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मालदीव के अधिकारियों ने इन दो पायलटों की हिरासत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।हिरासत में लिए गए मालदीव के नागरिकों पर लगे आरोपों या उनकी संभावित संलिप्तता की जांच की स्थिति के बारे में UAE अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।

End of Feed