33 इजरायलियों के बदले 1904 फिलिस्तीनियों को करना होगा रिहा, गाजा समझौते के बाद आजाद होने जा रहे हैं इजराइली कैदी

इजराइल के 65 और लोग हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से कई अब जीवित नहीं हैं। इन लोगों को समझौते के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में वापस किया जाना है, अगर यह समझौता हो जाता है, तो इससे गाजा में स्थायी युद्धविराम भी हो जाएगा।

इजरायल गाजा में मौजूद 33 बंधकों के बदले में 1,904 फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों को रिहा करेगा। यह अदला बदली इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते के तहत होगी जिसे रविवार सुबह इजरायली सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी। इनमें कुछ वो कैदी भी हैं जिन्हें 2011 में इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले में रिहा किया गया था लेकिन बाद में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed