दुनिया

नहीं रुक रहा उत्तर कोरिया, नए साल में दूसरी बार कर डाला बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, समुद्र में दागी कई मिसाइलें

नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है। समुद्र में किए गए इस परीक्षण को लेकर अभी उत्तर कोरिया ने आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

नॉर्थ कोरिया मिसाइल टेस्ट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण
  • समुद्र में किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
  • दक्षिण कोरिया ने किया मिसाइल को ट्रैक

साउथ कोरिया से तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल परीक्षण के अंजाम दे दिया है। नए साल के पहले महीने में नॉर्थ कोरिया का यह दूसरा मिसाइल टेस्ट है, जिसे उसने समुद्र में अंजाम दिया है।

साउथ कोरिया ने दी मिसाइल टेस्ट की जानकारी

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को इस साल दूसरी बार पूर्वी समुद्र की ओर कई मिसाइलों का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी।दक्षिण कोरियाई सेना के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मिसाइलों को उत्तरी अंतर्देशीय क्षेत्र से दागा गया था और ऐसा प्रतीत होता है कि वे कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें समुद्र में कितनी दूरी पर जाकर गिरीं। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने इस संबंध में जानकारी अमेरिका और जापान की सेनाओं के साथ साझा करते हुए निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

हाइपरसोनिक मिसाइल पर काम कर रहा उत्तर कोरिया

पिछले सप्ताह बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद 2025 में यह उत्तर कोरिया का दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण है। उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने छह जनवरी को नयी ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का परीक्षण किया था।

नहीं रुक रहा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने कहा कि छह जनवरी का उसका परीक्षण प्रशांत क्षेत्र में दूरदराज के लक्ष्यों को निशाना बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने विरोधी देशों का मुकाबला करने के लिए परमाणु-सक्षम हथियारों के अपने संग्रह का और विस्तार करने का संकल्प जताया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article