Terrorist Attack in Iran: ईरान की राजधानी तेहरान से 18 जनवरी यानी शनिवार को बड़ी खबर सामने आई यहां राजधानी तेहरान में आतंकवादी हमला हुआ सुप्रीम कोर्ट की इमारत के पास अज्ञात शख्स ने गोलीबारी की, जिसमें दो जज मारे गए हैं इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
जज मोहम्मद मोगीसेह और होजातोलेसलाम अली रजिनी, दो जजों की मौत हो गई, जबकि तीसरे जज को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज जारी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आतंकी ने जजों पर गोली चलाने के लिए गन का इस्तेमाल किया वहीं इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई उधर सुरक्षाबल हमलावर को पकड़ते कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घायलों में एक जज और सुरक्षा गार्ड शामिल बताए जा रहे हैं
इस घटना के घायलों में एक जज और सुरक्षा गार्ड शामिल बताए जा रहे हैं, गोलीबारी की घटना होने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक हमलावर का कोर्ट में कोई केस नहीं चल रहा था वहीं हमले के बाद सुरक्षाबल उसे पकड़ने को आगे बढ़े, लेकिन इसके पहले ही उसने खुद को गोली मार ली।
ट्वीट साभार-Iran International English
@IranIntl_En
