Nepal Accident News: 3o अप्रैल यानी गुरुवार को नेपाल के रोल्पा जिले में बृहस्पतिवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के बीच वाहन कीचड़ भरे रास्ते पर फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया।
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गयी।रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा के अनुसार, शुक्रवार को जलजाला में आयोजित बैसाख पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने जा रहे स्थानीय लोगों ने निजी जीप किराए पर ली थी।
रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर सुनील थापा नेपाली के मुताबिक, यह एक निजी जीप थी जिसे स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जलजला में होने वाले बैसाख पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने के लिए किराए पर लिया था।
भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में बाधा
नेपाल पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है, यानी हादसे में मृतक संख्या बढ़ भी सकती है।
पुलिसकर्मियों और निवासियों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों को तुरंत बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये तीर्थयात्री शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए जलजला गए थे।
7 दिन पहले भी नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया था
बता दें कि इसी महीने अभी 7 दिन पहले भी नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया था। नेपाल के प्युठान जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, यहां स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 स्थित टाकुरा में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में महराजगंज जिले की एक महिला और उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस हादसे में 18 यात्री घायल हुए थे।
