दुनिया

ईरान से घिरे अमेरिका को दोस्तों ने भी दिखाई आंख, ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध और घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे जर्मनी

West Asia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली। साथ ही कहा कि जर्मनी को रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, जर्मनी ने भी छलांग लगा दी और अमेरिका को खरी खोटी सुना दी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को पलटवार करते हुए उसे घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली। साथ ही कहा कि जर्मनी के चांसलर को रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

ट्रंप ने जर्मनी को दिया करारा जवाब

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर कहा, ''जर्मनी के चांसलर को रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जहां वे पूरी तरह अप्रभावी रहे हैं। साथ ही उन्हें अपने देश की समस्याओं- खासतौर पर इमिग्रेशन और ऊर्जा संकट को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए।''

ट्रंप ने जर्मनी को नसीहत दी कि उसे उन लोगों के काम में दखल देने में कम समय बिताना चाहिए, जो ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे जर्मनी समेत पूरी दुनिया एक ज़्यादा सुरक्षित बन सकती है।

US ने जर्मनी को दी चेतावनी

इससे पहले, ट्रंप ने जर्मनी को धमकाया था कि वह जर्मनी में अपनी सैन्य मौजूदगी कम कर सकता है। जर्मनी उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (NATO) का एक प्रमुख सहयोगी और यूरोपीय संघ (EU) की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि अमेरिका जर्मनी में सैनिकों की संख्या घटाने की संभावनाओं का अध्ययन कर रहा है और इस सिलसिले में जल्द फैसला लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

ट्रंप ने यह धमकी जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के उस बयान के बाद दी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के कूटनीतिक प्रयास बेहद सुस्त रहे हैं और वाशिंगटन को तेहरान से 'अपमान' का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा था कि भविष्य में यूरोप को अपनी और यूक्रेन की सुरक्षा का ध्यान खुद रखना पड़ सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article