चीन में भीषण रेल हादसा, ट्रैक पर काम कर रहे कई लोगों को ट्रेन ने कुचला, 11 की मौत

चीन रेलवे कुनमिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, यह दुर्घटना युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुयांगझेन स्टेशन पर हुई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है ...

चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर कुनमिंग में बृहस्पतिवार तड़के रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मचारी एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन रेलवे कुनमिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, यह दुर्घटना युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुयांगझेन स्टेशन पर हुई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और रेलवे स्टेशन पर परिचालन बहाल हो गया है।

China train

प्रतीकात्मक तस्वीर (File photo: AP)

ट्रेन ने मजदूरों को कुचला

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार सुबह युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर भूकंपीय उपकरणों के परीक्षण के लिए इस्तेमाल की जा रही ट्रेन ने ट्रैक के एक घुमावदार हिस्से पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। शिन्हुआ ने कहा, दुर्घटना के बाद, रेलवे अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना शुरू की और स्थानीय सरकार के साथ मिलकर घायलों के लिए बचाव कार्य और चिकित्सा उपचार की व्यवस्था की।

End of Feed